भारतीय भाषा समर कैंप

राष्ट्र शक्ति विद्यालय में 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं और संस्कृतियों के बारे में सीखा। इस शिविर का आयोजन 6 जुलाई 2026 से लेकर 14 जुलाई 2026 तक हुआ । इस सात दिवसीय शिविर ने विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और विविधता के प्रति सम्मान और रुचि जागृत की। खेल आधारित अधिगम से उनकी भाषा संबंधी समझ और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हुआ।
दिवस 1
राष्ट्र शक्ति विद्यालय में दिवस 1 पर बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में अभिवादन करना, अर्थात स्वागत करना और ग्रीटिंग देना सीखा। उन्होंने कुछ नवीन शब्द तथा अपना हस्ताक्षर करना भी सीखा। रोल-प्ले और फ्लैश कार्ड के माध्यम से बच्चों ने यह अभ्यास किया कि नए शब्दों का प्रयोग कैसे किया जाए और किसी व्यक्ति का अभिवादन किस प्रकार किया जाए। यह सभी बातें दिवस 1 की कार्यशाला में सिखाई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विषयों को भली-भाँति सीखा और उन्हें अपने व्यावहारिक जीवन में भी लागू किया।
दिवस 2
आज बच्चों को यह सिखाया गया कि हिंदी भाषा में विभिन्न स्थानों पर किस प्रकार से वार्तालाप करना चाहिए, जैसे रेस्तरां में और बस स्टॉप पर। बच्चों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में भाषा का प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया।
दिवस 3
भारतीय भाषा समर कैंप का तीसरे दिन पर विद्यार्थियों को एक सुंदर प्रस्तुति के साथ गायन शैली सिखाई गई । इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बसंत ऋतु पर आधारित विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी आवाज और ताल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय भाषा समर कैंप के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि और प्रेम को बढ़ावा देना है।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को जाना, बल्कि अपने भाषा कौशल को भी प्रदर्शित किया। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
दिवस 4
भारतीय भाषा समर कैंप के चौथे दिन पर विद्यार्थियों ने स्थानीय व्यंजन दिवस मनाया। बच्चे अपने स्थानीय व्यंजनों से बना खाना लाए और आपस में एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस गतिविधि से बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ी। उन्हें सिखाया गया कि खाना एक ऐसी सार्वभौमिक भाषा है जो हमें एक साथ जोड़ती है।
दिवस 5
भारतीय भाषा दिवस के पाँचवे दिन पर विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म देखी। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के महत्व और उनके जीवनकाल को समझा।
बच्चों ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा ली। इस अनुभव से उन्हें देशभक्ति की भावना को समझने में मदद मिली। इस गतिविधि से बच्चों में देशप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई।
दिवस 6
आज भारतीय भाषा दिवस के छठे दिन पर विद्यार्थियों ने भारत की नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक इमारतों के विषय पर विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने PPT के माध्यम से इन विषयों पर जानकारी साझा की। प्रत्येक प्रस्तुति की अवधि 3 मिनट निर्धारित थी और प्रत्येक समूह में 6 से अधिक विद्यार्थी नहीं थे। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने न केवल अपनी मातृभाषा में, बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं में भी नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस प्रक्रिया से उनके सामाजिक विज्ञान संबंधी ज्ञान में वृद्धि हुई और उनकी अधिगम क्षमता का विकास हुआ।
दिवस 7
भारतीय भाषा दिवस के सातवें दिन पर बच्चों ने भारत के पारंपरिक खेलों पर आधारित गतिविधि में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अंताक्षरी खेली। इस अंताक्षरी में बच्चों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं का प्रयोग किया। इस प्रकार उन्होंने न केवल अपनी भाषा का ज्ञान बढ़ाया, बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं से भी परिचय प्राप्त किया।इस गतिविधि के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया गया। अंताक्षरी जैसे खेल के साथ विभिन्न भाषाओं के प्रयोग से यह गतिविधि ज्ञानवर्धक भी बन गई। बच्चों ने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक रही।
कार्यक्रम के अंत में सात दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। जिन विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, उन सभी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन मे राष्ट्र शक्ति विद्यालय की निर्देशिका महोदया और प्रधानाचार्या द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई ।

https://www.facebook.com/share/p/1BxSBUoRcv/
https://www.facebook.com/share/1LZxQBGhux/
https://www.facebook.com/share/v/18S4tcB813/?mibextid=wwXIfr
https://www.facebook.com/share/v/191rMW9F6Q/?mibextid=wwXIfr
https://www.facebook.com/share/p/1EVEgFJNsJ/
https://www.facebook.com/share/p/17hTdWdWbq/
https://www.facebook.com/share/r/1AxFAAWmFy/