अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस समारोह 2026
21-02-2026
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल।।”
-भारतेंदु हरिश्चंद्र
मातृ भाषा दिवस
कक्षा: 1 से 8 तक
तिथि: 21/02/2026
स्थान: कक्षा कक्ष
कक्षा एक में हिंदी की एक रोचक गतिविधि करवाई गई जिसमें बच्चों ने मात्रा चक्र और विलोम शब्द से संबंधित अभ्यास किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में मात्राओं की पहचान और विपरीत शब्दों को समझना सीखा। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनकी भाषा समझ में सुधार देखा गया
कक्षा दो में हास्य कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने हिंदी, अवधी, और बिहारी भाषाओं में मजेदार हास्य कविताएं प्रस्तुत कीं। सभी ने पूरे आत्मविश्वास और हंसी के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा के प्रति प्रेम और आनंद की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कक्षा तीन में लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।बच्चों ने बिहारी, हिंदी, अवधी, राजस्थानी और हरियाणवी भाषाओं में सुंदर लोकगीत प्रस्तुत किए। सभी ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कक्षा चार के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में अपने राज्य, वहाँ की संस्कृति, परंपराएँ, वेशभूषा, त्योहारों तथा अन्य विशेषताओं के विषय में सुंदर एवं सारगर्भित पंक्तियाँ लिखीं।विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ कक्षा के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व की भावना विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता के विषय में ज्ञानवर्धन भी हुआ। कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और गतिविधि को सुचारु रूप से संपन्न किया गया। इस प्रकार मातृभाषा दिवस की यह गतिविधि आनंदमय एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
कक्षा पाँच के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं जागरूकता उत्पन्न करना था।विद्यार्थियों द्वारा मातृभाषा पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता के सामूहिक वाचन की गई|विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ कविता प्रस्तुत की। तत्पश्चात तालबद्ध समूह नारा गतिविधि (Clap Activity) आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लयबद्ध तरीके से नारे प्रस्तुत किए|इस गतिविधि से विद्यार्थियों में उत्साह, एकता एवं सहभागिता की भावना विकसित हुई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों से मातृभाषा के महत्व पर संक्षिप्त विचार साझा करवाए गए, जिससे उनके अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी भाषा के प्रति गर्व एवं सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।
कक्षा छह में विभिन्न भाषाओं में विचार अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित हुई। भाषाई विविधता के महत्व को समझा गया। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की क्षमता का विकास हुआ। विभिन्न भाषाओं के प्रति सहिष्णुता और आदर का भाव उत्पन्न हुआ। मौखिक अभिव्यक्ति कौशल विकसित हुआ।
कक्षा सात में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का विकास हुआ । भाषा और कला के माध्यम से संदेश देने की क्षमता को बढ़ावा मिला। मातृभाषा के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित हुई। दृश्य माध्यम से विचारों की प्रभावी प्रस्तुति का अभ्यास हुआ । टीमवर्क और सौंदर्यबोध का विकास हुआ।
कक्षा आठ में भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सार्वजनिक मंच पर बोलने का आत्मविश्वास विकसित हुआ । भाषा के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को समझा । तार्किक एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ। शोध एवं चिंतन की प्रवृत्ति विकसित हुई। नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल को सुदृढ़ हुआ।


