विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसे एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन 1975 में नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की स्मृति में 2006 से मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिंदी प्रेमियों को कूटनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए मंच प्रदान करना है।
भारत के अलावा, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी बोली और पसंद की जाती है। राष्ट्र शक्ति विद्यालय मे कक्षा आठवी और नवी के विद्यार्थी द्वारा महान साहित्यकारो के योगदान को समझा और NCC कैडेट द्वारा इस दिन की भूमिका को उजागर किया गया ।